कोरबा में एंटी करप्शन ब्यूरो की दबिश, ठेकेदार के घर पर पड़ा छापा
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एक ठेकेदार के घर पर आज सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एम एस पटेल एक ठेकेदार हैं। जिनका छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर काम चलता है। उनके घर पर एसीबी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि टीम सुबह से ही अंदर घुसकर दस्तावेजों की खोजबीन करते हुए पूछताछ कर रही है। वहीं, घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है और गेट अंदर से बंद है। आम लोगों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ के भिलाई, रायगढ़, कोरबा के अलावा झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक और बैंगलोर में छापेमारी कर रही है।
