अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते 1 आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते 1 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: लेमरू क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम अरेतरा निवासी शिवा भाई गोंड़ अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रही है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया शिवा भाई गोंड़ अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला जिसके कब्जे से चार अलग अलग 5-5 लीटर जरीकेन में भरा कुल 8 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम पता आरोपिया-
1. शिवा बाई गोंड पति महामृत्युंजय शर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन अरेतरा थाना लेमरू, जिला कोरबा ।

Share This Article