नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पिता ने की जांच की मांग… 

2 Min Read

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पिता ने की जांच की मांग 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवविवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। पति ने बताया कि कमरे में पोछा लगाने के दौरान वह कारण की चपेट में आ गई। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। वही मृतका के पिता ने मौत को संदिग्ध बताया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार दो वर्ष पहले ममता उम्र (22 वर्ष) की शादी महेंद्र दिवाकर से हुई थी। वे कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम गिद्धोरा निवास करते थे। काम से लौटे पति महेंद्र ने बताया कि कमरे में पोछा लगाने के दौरान वह कारण की चपेट में आ गई। जिसके बाद उसने प्लग निकालकर करंट से ममता को अलग किया। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वही मृतका ममता के पिता संतोष ने मौत को संदिग्ध है। उन्होंने बताया की 2 वर्ष पहले उसने अपनी बड़ी बेटी ममता की शादी महेंद्र के साथ किया था। पिता संतोष को संदेह है कि ममता के गर्दन पर जो निशान है वह मारपीट के हैं। ममता के साथ मारपीट की गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पिता ने इस मामले में कड़ाई से जांच की मांग की है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article