एसईसीएल की बंद पड़ी खदान में मिली लाश, जताई जा रही यह आशंका
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा में बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत एसईसीएल के चार नंबर खदान के बंद पड़े पंखाघर के अंदर में एक व्यक्ति की लाश मिली है।मृतक की पहचान गोपी राम यादव के रुप में की है। जो बांकी दो नंबर का निवासी था। बताया जा रहा है कि गोपी पिछले दो दिनों से लापता था। जिसकी तालाश में परिजन जुटे हुए थे।
बताया जा रहा है कि खदान को बंद हुए काफी समय हो गए है। लेकिन उसमें आज भी जहरीली गैस का असर है। जहां उसकी मौत उस गैस की चपेट में आने से हुई होगी। गोपी वहां किस लिए गया होगा। इस बात की जानकारी नहीं है। इस मामले में कहीं न कहीं एसईसीएल की लापरवाही उजागर हुई है। जो बंद पड़े खदान के मुहाने को पूरी तरह से बंद करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि गोपी के दो बेटे और पत्नी है। गोपी कभी इलेक्ट्रिशियन का काम करता तो कभी दुकान खोल वाहनों की पंचर बनाता था। तीन दिनों पहले गोपी किसी काम से बाहर गया हुआ था। लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। 24 घंटें परिजनों ने काफी खोजबीन की। जहां एक दिन बीत जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस तालाश में जुटी हुई थी।
