जिले में तेजी से बढ़ रहे स्वाईन फ्लु ने बढ़ाई टेंशन, अब तक इतने लोग गवां चुके हैं जान
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: डायरिया, मलेरिया के बाद अब जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू के 5 नए मरीज सामने आए हैं। जिसको लेकर चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है।
15 दिनों के दौरान जिले में स्वाईन फ्लु से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस बीमारी से पीड़ित पांच नए मरीज सामने आए है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। ऐसे मरीजों के लिए अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
कोरबा जिले के सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने कहा हैं की स्वाईल फ्लु को लेकर स्वास्थ्य अमले ने लोगों को सचेत रहने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा है, कि अगर स्वाईन फ्लु के लक्षण सामने आते हैं, तो तत्काल उसकी जांच कराए और अस्पताल में इलाज कराएं।
