भारी बारिश से दर्री डेम के 2 गेट खुले, बाढ़ से सीतामणी हुआ जलमग्न, घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

भारी बारिश से दर्री डेम के 2 गेट खुले, बाढ़ से सीतामणी हुआ जलमग्न, घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो….

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: लगातार हो रही बारिश के चलते दर्री डेम में 95 फीसदी भराव होने के कारण भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। हसदेव नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे हालात बिगड़ गए हैं। निकली बस्ती में हर तरफ जलभराव हो गया। नदी किनारे बसे मोहल्ले टापू बन गए।

सीतामणी के घरों में पानी घुसने से अफरा-तफरी का महौल देखने को मिला। लोग अपने घरों को छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए हैं। कई लोग जरूरी सामान को सुरक्षित बचाने की जुगत में जुट गए और परिवार के साथ छतों पर चढ़ गए। बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article