नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जांजगीर जिले में रहने वाली एक नवविवाहीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर पर फांसी के फंदे पर पाया गया है। अज्ञात कारणों से उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जांजगीर जिले के मेउभांटा गांव की है। मृतक नवविवाहिता का नाम ट्विंकल यादव था। बताया जा रहा है कि साल भर पहले ही उसने त्रिजेय यादव से लव मैरिज की था। पति त्रिजेय रोजी मजदूरी का काम करता है जबकि वह घर पर मनिहारी की दुकान संभालती थी।
पति ने बताया कि वे रात में वे दोनों खाना खाकर सो गए। सुबह चार बजे करीब उठा तो देखा कि ट्विंकल का शव फांसी के फंदे पर लटका है, जिसके बाद वह सन्न रह गया गया। ट्विंकल ने किन कारणों से यह आत्महत्या उठाया है, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही है।
