कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु जारी अंतिम वरीयता सूची के विरूद्ध दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त दावा आपत्ति अभ्यावेदनों का निराकरण उपरांत निराकरण सूची जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in पर एवं कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। जारी निराकरण सूची के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। आवेदक 27 सितंबर तक कार्यालयीन समय में 05ः30 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अंतिम तिथि उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
जारी निराकरण सूची के संबंध में 27 सितंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
