जहरीले सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में पसरा मातम

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कोहड़िया क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम सर्पदंश का शिकार हो गई। परीजन द्वारा तत्काल से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोहड़िया क्षेत्र का है। मासूम का नाम आंचल पटेल था जो कक्षा पहली की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रात के समय किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

Share This Article