कोरबा/हरदीबाजार: कोरबा जिले के शासकीय ग्राम्य भारती हरदीबाजार के भूगोल विभाग में छात्र परिषद का गठन किया गया । एम. ए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया ।
अध्यक्ष रामशरण श्रीवास, उपाध्यक्ष प्रमिला ओग्रे, सचिव योगेश्वरी कश्यप, सहसचिव प्रियांश कंवर, व कोषाध्यक्ष के पद को प्रिंशु टंडन संभालेंगे । इस मौके पर भूगोल विभागाध्यक्ष श्री डॉ. अखिलेश पांडे, डॉ. प्रमोद राठौर, प्रो.अभिषेक देवांगन, दिलराज सिंह तंवर एवम् एम.ए भूगोल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
भूगोल परिषद का किया गया गठन, रामशरण श्रीवास बने अध्यक्ष
