कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब के विरोध में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।
इसी कड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब का व्यापार करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। मुखबीर सूचना के आधार पर कॉलेज रोड झाबर में मोटरसाइकिल में शराब का परिवहन करते हुए एक नाबालिग और आरोपी राहुल नटराज को पकड़ा गया और उनके क़ब्ज़े से कच्ची महुआ शराब बरामद कर पूछताछ करने पर बताया गया कि आरोपी किशन चौहान द्वारा नाबालिग को पैसों का लालच देकर अवैध कच्चे महुआ शराब विजयनगर निवासी आरोपी धीरेंद्र कुमार चौहान से लाने के लिए बोला था, आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए उनके क़ब्ज़े से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब बनाने का पात्र और एक मोटरसाइकिल CG 12 BP 0850 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
आरोपी गिरफ़्तार:-
(1) किशन चौहान पिता नंदलाल चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी कॉलेज रोड झाबर थाना दीपका ज़िला कोरबा (छ ग)
(2) राहुल नटराज पिता सलीक़राम नटराज उम्र 19 वर्ष निवासी झाबर थाना दीपका ज़िला कोरबा (छ ग)
(3) धीरेंद्र कुमार चौहान पिता हरिहर सिंह चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी विजयनगर बिंझरा थाना दीपका ज़िला कोरबा (छ ग)
