जीएसटी की टीम ने इलेक्ट्रानिक्स शॉप में मारा छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात जीएसटी की टीम ने दबिश दी। दुकान संचालक पवन अग्रवाल से पूछताछ की गई। वहीं देर रात तक टीम दस्तावेजों की जांच पड़ताल कार्यवाही करती रही।

सूत्रों के अनुसार कुछ माह पहले ही जीएसटी की टीम ने ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स में छापा मारा था। इसके बाद दूसरी बार फिर से टीम छापामार कार्रवाई की। छापेमार कार्यवाही से शहर के व्यापारियों में खलबली मच गयी है। 

Share This Article