धान खरीदी केंद्र में मधुमक्खियों ने किया हमला, मची अफरा-तफरी, जान बचाने तालाब में कूदे किसान

1 Min Read

धान खरीदी केंद्र में मधुमक्खियों ने किया हमला, मची अफरा-तफरी, जान बचाने तालाब में कूदे किसान

जशपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जशपुर जिले में स्थित पंगसुवा धान खरीदी केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब धान बेचने आए किसानों और मजदूर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद किसानों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सभी जान बचाने इधर उधर भागने लगे। किसानों और मजदूरों ने त्रिपाल व तालाब कूदकर में अपनी जान बचाई है। 

इस हमले में 8 किसान और मजदूर घायल हो गए। वहीं दो किसानों को इलाज के लिए पत्थलगांव के निजी अस्पताल में भर्ती काराया गया है। इस हमले के बाद धान खरीदी स्थगित कर दिया गया। 

Share This Article