चित्रकूट वॉटरफॉल में युवक ने लगाई छलांग, दोस्तों के साथ पहुंचा था घूमने, देखें वीडियो…..
जगदलपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जगदलपुर से 40 किमी स्थित चित्रकूट जलप्रपात में एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। आसपास घूमने आए लोगों ने युवक को इस तरह से कूदने से मना भी किया, लेकिन युवक नहीं माना और छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि वहां नाविक पहले से ही मौजूद था जिसने उसकी जान बचा ली। आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक युवक नारायणपुर का निवासी है। बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया हुआ था। अचानक से युवक बिना किसी को बताए पत्थरों के बीच पहुंच गया। घूमने आए लोगों ने रुकने के लिए काफी आवाज लगाई। लेकिन युवक ने किसी की भी बात नहीं मानी और जलप्रपात में छलांग लगा दी। युवक की इस हरकत को देखकर वहां लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। युवक को पानी में कूदता देख के नदी किनारे खड़ा नाविक अपनी नाव लेकर युवक के पास पहुंचा और उसकी जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी चित्रकूट चौकी प्रभारी को दी। युवक के रेस्क्यू के बाद चित्रकोट चौकी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर समझाइश देकर छोड़ दिया।
चित्रकोट वाटरफॉल में हुई इस घटना ने वहां मौजूद सुरक्षा के इंतजाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते साल यहां सुरक्षा में चूक की वजह से अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, इस घटना में भी युवक वाटरफॉल के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से डेंजर पॉइंट के पास पहुंच गया और वहां से सीधे छलांग लगा दी।
