कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धतूरा में किराना दुकान और होटल में भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में हजारों का राशन सामान जलकर खाक हो गया।
यह आगजनी की घटना ग्राम धतूरा के मेन रोड में स्थित केवट हॉटल&किराना में घटी है। दुकान होटल संचालक सुफल केवट ने बताया कि उन्हें सुबह आगजनी की जानकारी मिली। जिससे आनन फानन में पानी डालकर आग बुझाया गया। दुकान में राशन का सामान रखा था, जो की आग चपेट में आ गया, जिससे उनको हजारों का नुकसान हुआ है। साथ ही उनका गाड़ी भी वहीं था आग कि वजह से गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था हालांकि गैस सिलेंडर सुरक्षित है। इस घटना में किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है।इस पूरी घटना में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
