नहर में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, फैली सनसनी

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नहर में आज सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर नहर में शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश करते हुए देखी गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाके में मुनादी कराई जा रही है।

Share This Article