ITBP कैंप में सिपाही ने ASI को मारी गोली, मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

ITBP कैंप में सिपाही ने ASI को मारी गोली, मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   रायपुर जिले से लगे खरोरा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मुड़ीपार स्थित ITBP कैंप में पदस्थ सिपाही ने एएसआई को गोली मार दी जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से कैंप में हड़कंप मच गया है।

यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। ITBP की 38वीं बटालियन के सिपाही सरोज (32 वर्ष) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (56 वर्ष) को गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना देर रात हुई जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की सूचना मिलने के बाद खरोरा थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

सिपाही बिहार का निवासी बताया जा रहा है, जबकि मृतक एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया हरियाणा का रहने वाला था। घटना के बाद आरोपी सिपाही को उसी कैंप में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

 

Share This Article