स्कूली बच्चों के दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, हेलीपैड में डंडे और ब्लेड के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े छात्र, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा के हेलीपैड में स्कूली छात्रों के दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष लाठी डंडे और ब्लैड के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े। पुलिस के आने की सूचना पर दोनों छात्र पक्ष मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हेलीपैड का है। एनसीडीसी स्कूल के छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों छात्रों के गुटों के 50 से अधिक छात्र एक दूसरे के आमने-सामने आ गए और लाठी डंडे चले और ब्लैड लिए एक दूसरे पर टूट पड़े। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस जैसे ही हेलीपैड मैदान पहुंची दोनों छात्र पक्ष मौके से रफू चक्कर हो गए। कुछ छात्र बाइक पर आए थे, जिन्हें वहीं छोड़कर भाग गए। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मानिकपुर पुलिस एनसीडीसी स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि इस स्कूल में इस तरह की मारपीट की घटना पहले भी हुई थी जिसमें कुछ बच्चे घायल हुए थे। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने व ठोस कदम उठाने स्कूल प्रबंधन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

 

Share This Article