देश में लागू नई शिक्षा नीति, यूजीसी ड्राफ्ट को वापस लेने, पेपर लोक और रोजगार जैसी मांग को लेकर एनएसयूआई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में संसद भवन का घेराव किया जिसमें छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी अगवाही में कोरबा जिलाध्यक्ष एनएसयूआई मनमोहन राठौर के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल हुए। घेराव में हिस्सा लेते हुए दिल्ली के रायसीना रोड के पास पर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकताओं को हटाने लाठीचार्ज किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने बताया कि भाजपा सरकार की पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटे आई है। कई NSUI कार्यकताओं को गिरफ्तार किया गया है। मनमोहन ने आगे कहा कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज को दबाने पुलिसिया कार्रवाई व दमनकारी नीति अपना रही है परन्तु एनएसयूआई इससे डरने वाली नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन में मनमोहन राठौर के साथ आशीष राठौर, अवतार चौहान, लालू यादव, सागर, प्रिंस ने भी गिरफ्तारी दी है।
