2 दिन बाद मिला नहर में डूबे छात्र का शव, नहीं आता था तैरना, दोस्तों ने कहा….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के परसाभांठा में नहर में नहाने के दौरान एक किशोर बह गया था जिसका 2 दिन बाद शव मिला है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है जहां गुरुवार को परसाभांटा निवासी अविनाश कुमार (17 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ चारपारा कोहड़िया के नहर पहुंचा था। अविनाश को तैरना नहीं आता था। दोस्तों ने कहा कि उन्हें तैरना आता है और उसे बचा लेंगे। भरोसा कर अविनाश नहर में कूद गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया था।

मृतक अविनाश कुमार

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू कर दी थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब शव नहीं मिला, तो आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने परसाभांठा चौक पर चक्काजाम कर दिया। शनिवार सुबह मृतक के पिता प्रेम बहादुर अपने दोस्तों के साथ घटनास्थल के पास तलाश कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने नहर में तैरता हुआ शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के सूचना मिलने के बाद सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article