हरदीबाजार :- ग्राम धतूरा में चल रहे चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत नवान्ह यज्ञ कथा में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल तीसरे दिन के कथा का रसपान किऐ और विधायक पटेल ने महराज जी से आशीर्वाद लेकर माता रानी से क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि की कामना किए साथ ही उन्होंने उपस्थित भागवत प्रेमीयों से कहा कि ईश्वर अलौकिक होते हुए भी, भक्त का विश्वास है। अहम का ना भाव हो, ना मन में कोई विकार हो। ध्यान हो प्रभु मिलन का, ह्दय से सच्ची पुकार हो। सब पर दया दृष्टि रहे आपकी, हर भक्त कृतार्थ हो। श्रीमद् देवी भागवत कथा 30 मार्च रविवार को कलश यात्रा से आरंभ होकर 7 अप्रैल सोमवार को हवन, सहस्त्र धारा,ब्रहाण भोज, विसर्जन के साथ विश्राम होगा ।कथा व्यास पीठ से पं.रमाकांत शर्मा कथा श्रवण करा रहे हैं । वहीं पं.रामकुमार शर्मा ,पं.व्यास नारायण तिवारी एवं पं.लक्ष्मी प्रसाद तिवारी सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।पूजन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक एवं कथा दोपहर 3.30 से देवी इच्छा तक हो रही है । कथा के यजमान शैलेंद्र-मनीषा तिवारी, एवं गंगा -धर्मिन बाई राठौर है और इस बीच उपस्थित रघुराज उईके,छोटे लाल पटेल,प्यारे पटेल,मन्नू राठौर,शिवलाल यादव,रवि राठौर एवं ग्रामवासीय क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण नवान्ह यज्ञ में कटघोरा विधायक श्री पटेल हुए शामिल
