कोयला कारोबारी की हत्या का मामला: दोषियों के खिलाफ पार्टी ने की निष्कासन की कार्रवाई, कांग्रेस ने किया जांच समिति का गठन 

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के पाली में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी संज्ञान लिया है। प्रकरण को लेकर जहां पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारियां करने के साथ ही अपनी विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपनी जांच टीम का गठन कर दिया है।

कोरबा जिले के प्रेस क्लब तिलक भवन में जिला भाजपा अध्य्क्ष मनोज शर्मा ने पीसी ली। उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में संलिप्तता के आरोप पर 2 पदाधिकारी को संगठन ने निष्कासित कर दिया है। आगे किसी और कि भूमिका इस प्रकरण में सामने आती है तो उस पर भी एक्शन लिया जाएगा और तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने जारी निर्देशात्मक पत्र में कहा है कि कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत एस.ई.सी.एल. के सरायपाली बुडबुड कोयला खदान में 50 रु. प्रति टन वसुली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर द्वारा कोल ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की, की गयी हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस जांच समिति में पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, प्रशांत मिश्रा,महामंत्री पीसीसी व मनोज चौहान,अध्यक्ष-जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण बतौर सदस्य नामांकित हैं।

जांच समिति के सदस्यों को कहा गया है कि, वे अविलंब प्रभावित क्षेत्र/गांव का दौरा कर पीड़ित परिजनों तथा ग्रामवासियों व खदान कर्मियों से भेंट/चर्चा करते हुए घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

Share This Article