कोरबा: 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड से पहले युवक से वीडियो कॉल पर की थी बात, जांच में जुटी पुलिस…..

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवती ने सुसाइड से पहले वीडियो कॉल पर किसी युवक से बातचीत की थी इसके बाद उसने अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान राधिका साहू (19 वर्ष) सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत 15 ब्लॉक क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है। युवती के पिता कमलेश साहू पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी। राधिका पढ़ाई छोड़ चुकी थी और बिलासपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। जहां वह किराए के मकान में रहती थी। वो

बताया जा रहा है कि राधिका मंगलवार को बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई थी और अपने कमरे में ही थी। मां को लगा कि बेटी राधिका थकी हुई है और कमरे में आराम कर रही है, लेकिन जब काफी देर तक वो कमरे से बाहर निकली तो मां उसे कमरे में देखने गई। मां ने आवाज लगाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर कमरे को खोलने की कोशिश, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो राधिका फांसी के फंदे से झूल रही थी। मां की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे वहीं इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं इस घटना सूचना पुलिस को दी गई। सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। यह बात सामने आई है कि राधिका को कल मंगलवार को बाइक से एक युवक घर छोड़ने आया हुआ था, जिसे बिलासपुर का होना बताया जा रहा है। इसके बाद से वह बेहद परेशान थी। घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। वह उदास और चुप थी। वहीं कुछ देर बाद जब वह अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि राधिका ने सुसाइड से पहले किसी युवक से वीडियो कॉल करके बातचीत की है। उसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके कमरे से मोबाइल बरामद किया है, जहां उसे सील कर जब्ती की कार्रवाई की गई है। राधिका ने वीडियो कॉल पर किससे और क्या बात की थी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


Share This Article