कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में निर्माणाधीन राईस मिल की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आई गंभीर रुप से घायल महिला ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला कटघोरा क्षेत्र का है। जहां लखनपुर बरभाटा में न्यू वैष्णवी राइस मिल की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई थी। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हीं घायलों में से एक जया उर्फ विजया लकड़ा भी थी जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे के बाद तत्काल संचालक की तरफ से मृतकों और घायलों को मुआवजा प्रदान किया गया था वहीं पुलिस द्वारा संचालक के खिलाफ अपराध भी कायम किया था। वहीं महिला की मौत के मामले में अलग से अपराध कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
