स्कूटी के अंदर बैठा था खतरनाक सांप, देखते ही लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो…..   

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के पुरानी बस्ती मोहल्ले में एक स्कूटी के अंदर से खतरनाक सांप निकला, जिसे देखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि रेस्क्यू टीम की मदद से सांप को स्कूटी से काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। राहत की बात ये रही कि सांप ने किसी को काटा नहीं।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती मोहल्ले का है। स्कूटी के मालिक ने जब अपनी गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की, तो उन्हें कुछ अजीब सी हरकत महसूस हुई। जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो स्कूटी के बॉडी के अंदर एक सांप दिखाई दिया। जिसके बाद वे घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही आरसीआरएस टीम विशेषज्ञ गौरव गर्ग और उमेश यादव मौके पर पहुंचे और लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद उन्होंने कॉमन करैत को स्कूटी से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

रेस्क्यू के दौरान यह बात भी सामने आई कि यह खतरनाक सांप पूरी तरह से एक्टिव था और किसी भी समय हमला कर सकता था। गौरव गर्ग ने बताया कि “कॉमन करैत बेहद ज़हरीला होता है और इसके काटने पर इंसान को कुछ देर तक कुछ पता भी नहीं चलता, लेकिन असर जानलेवा हो सकता है।”

 

Share This Article