कोरबा: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, रोते हुए घर पहुंची छात्रा ने बताई आपबीती

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: गुरू अपने शिष्य को शिक्षित कर शिक्षा का वरदान देने का काम करते है। यही शिक्षा उनके सफलता का मुख्य हथियार होती है। लेकिन अब  गुरु और शिष्य के इस पवित्र रिश्तों को उन राक्षसों की नजर लग रही है, जिन्हें शिक्षा से ज्यादा प्यार हवस से है। कोरबा जिले में ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ स्कूल के हेड मास्टर ने दुष्कर्म की कोशिश की। जैसे तैसे जान बचाकर भागी छात्रा ने रो-रोकर परिजनों को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हेड मास्टर की चप्पल और घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। वहीं पुलिस को इसकी सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र का है। जहां सिरी माध्यमिक शाला में संजय कुमार कठौतिया हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है। हेड मास्टर काफी लंबे समय से माध्यमिक शाला में पदस्थ है और बच्चों को पढ़ा रहा है। आरोपी शिक्षक गांव में किराए के मकान पर रहता है। जहां वो स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपने घर जाता। और वहां भी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। शुक्रवार को स्कूल खत्म होने के बाद रोज की तरह कक्षा आठवीं की दो छात्राएं आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसी दौरान शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई एक छात्रा को उसके पिताजी उसे बुला रहे कहकर घर वापस भेज दिया। वहीं दूसरी छात्रा को अकेले पाकर शिक्षक उसके साथ छेड़खानी की और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। जैसे तैसे छात्रा चीख पुकार मचाते हुए बचकर दौड़ते हुए भागी। छात्रा को रोता हुआ देख गांव वालों ने वजह पूछा जहां छात्रा ने रोते हुए आपबीती बताई। 

वहीं इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और गांव वाले आरोपी शिक्षक के घर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने चप्पल और घूंसे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी थाना पसान पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को मामले से अवगत कराया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

 






Share This Article