कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेने वालों के खिलाफ एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एसीबी एक्शन का ताजा मामला कोरबा जिले से सामने आया है। यहां पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सहायक उपनिरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कोरबा जिले के केसला गांव के निवासी पंचराम चौहान ने एसीबी बिलासपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उनका एक बोलेरो वाहन है। कुछ दिन पहले ASI मनोज मिश्रा उनके घर आए और वाहन से डीजल चोरी होने का झूठा आरोप लगाकर वाहन को थाने ले जाने की बात की। पंचराम ने जब गाड़ी को थाने ले जाने से मना किया तो गाड़ी को कार्रवाई से बचाने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांग की।
एसीबी की टीम ने रिश्वत मांगने का सत्यापन होने के बाद कार्रवाई शुरू की। एसीबी ने आरोपी सहायक उपनिरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। 5 अप्रैल को एसीबी ने कोतवाली परिसर में एएसआई मनोज मिश्रा को 10,000 रुपये क रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सहायक उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ACB की बड़ी कार्यवाही, 10000 की रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों पकड़ा
