दीपका खदान में अवैध शराब की बिक्री, एक आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में घूम घूम कर एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री की जा रही है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शराब बेचने वाले आरोपी मनोज कुमार पांडेय, सुभाष नगर दीपका निवासी को पकड़ कर उसके कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब व 850 रुपए को जप्त किया गया। आरोपी को धारा 34(2), 34(1)(क), 34(1)(ख ), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में कटघोरा जेल भेज दिया गया है। 


Share This Article