कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: आज रामनवमी के दिन जिले भर के मंदिरों में भीड़ लगी रही। वहीं सर्वमंगला मंदिर में भी मां सर्वमंगला के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसी बीच सर्वमंगला मंदिर मार्ग में दोपहर के वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती बाइक में अचानक धुआं निकलने लगा, जैसे तैसे चालक ने अपनी जान बचाई। वहीं कुछ ही देर में देखते ही देखते बाइक में भीषण आग लग गई और बाइक धू-धुकर जलने लगा। हादसे के बाद मौके पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं कुछ देर तक सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही।
वहीं आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बाइक में आग किस कारण से लगी यह अभी पता नहीं चल सका है। इस आगजनी की घटना में किसी जान माल की हानि नहीं हुई है। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
