कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा से ढेलवाडीह के बीच वाहन से राखड़ का छिडकाव किया जा रहा है जिससे आने जाने वाले राजगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि बांकीमोंगरा-ढेलवाडीह के बीच नई सड़क बनकर तैयार है। सड़क बनने के बाद उसके ऊपर रेत का छिडकाव किया जाता है। ताकि डामर अच्छे से जम जाए और सडक को मजबूती मिले। मगर उस सडक पर संबंधित ठेकेदार द्वारा रेत के बजाए राखड़ का छिडकाव किया जा रहा है।
राखड़ छिडक़ाव के दौरान रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राख सडक पर डालने के कारण वाहनों के गुजरते ही राखड़मय धूल का गुबार उडने लगता है। राखड़ उड़ने से नई सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। आंखों में जलन समस्या आ रही है साथ ही हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
