मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला, आरोपी चाचा को 22 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल
दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले का दुर्ग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस पूरे मामले में बच्ची का सगा चाचा ही हत्यारा निकला। पहले बच्ची को बेरहमी से मारा, आरोपी ने सिगरेट से मासूम के प्राइवेट पार्ट पर भी दागे। हत्या के बाद फिर पड़ोसी को फंसाने उसकी कार में लाश को छोड़कर फरार हो गया। अब मासूम बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या के जघन्य अपराध के मामले में आरोपी चाचा सोमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को 22 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म हत्या और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और पीड़िता के परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा प्रशासन द्वारा दिलाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दुख का माहौल है।
