रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में समस्याओं व मांगों के लिए आवेदन पत्र का एक प्रारूप तैयार कर नागरिकों दिया जा रहा है। जिसमें अपनी समस्याओं के समाधान व अन्य मांगों को लेकर नागरिक आवेदन दे रहे हैं। इसी बीच सुशासन तिहार के तीसरे दिन महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक के ग्राम छिबर्रा निवासी शत्रुघ्न सिन्हा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पद से हटाने की मांग की है।
उन्होंने सुशासन तिहार में दिए गए आवेदन में कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय 57000 शिक्षकों की कमी बताई और लोकसभा चुनाव के समय 33000 शिक्षकों की भर्ती का उन्होंने वादा किया था लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया है। भर्ती से संबंधित फाइल रोक कर रखी गई, इसलिए वित्त मंत्री को पद से हटाया जाए। शत्रुघ्न सिन्हा का यह आवेदन पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
