युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के आंगन में लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र के परसाभांटा शिव मंदिर के पास का है। मृतक की पहचान जयप्रकाश यादव उम्र (22 साल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सुरती यादव ने बताया कि नाइट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था। घर पर उसका बेटा जय प्रकाश और बहू मौजूद थे। जब ड्यूटी से वापस लौटने के बाद सो गया। रात में करीब 1 बजे नींद खुली तो देखा कि घर के आंगन में पेड़ पर बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों को दी। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास लोग भी पहुंच गए।

वहीं घटना की सूचना पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार जयप्रकाश यादव की शादी को महज 11 महीने ही हुए थे। एक महीने बाद उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं था। जयप्रकाश मजदूरी करता था।

Share This Article