बड़ा हादसा: ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, बच्चे, महिलाएं सहित कई लोग लापता, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां पिकअप वाहन में सवार होकर मड़वारानी के समीप खरहरी गांव जा रहे ग्रामीणों की वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

घटना के बाद कई लोग नहर से बाहर निकलने में सफल हो गए। वहीं नहर में पांच लोगों की लापता हो जाने की जानकारी मिली है जिसमें महिलाएं सहित बच्चे भी शामिल हैं ।ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पिकअप में सवार सभी लोग शक्ति जिले के रेड़ा गांव के निवासी थे जो कि मड़वारानी के समीप खरहरी में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे हैं। वहीं नहर में लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

देखें वीडियो 👇👇👇👇

https://www.instagram.com/reel/DIYp1V5oYQU/?igsh=bTR2YWx4d3p2ZGw2

  

Share This Article