बर्थडे मनाने के बाद पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो….

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागरपारा में पत्नी की गला घोटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने लोरमी से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को अपने पति के चरित्र पर संदेह था, जिससे दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 103 BNS कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर व नगर पुलिस अधीक्षक भुषण एक्का के मर्गा दर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली एमबी पटेल उप निरीक्षक नागेश तिवारी, शारदा वर्मा सउनि टंकेश्वर यादव, आरक्षक 748 कवल चन्द्रा, 558 कौशल प्रसाद महिलांगे एवं अन्य कर्मचारियो की टीम बनाई गई थी। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जहां आरोपी को लोरमी बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से उसका 2 साल का बेटा भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में आरोपी राजकुमार यादव (30वर्ष) ने बताया कि पत्नि दुर्गा उस पर चरित्र पर शंका करती थी जिससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। 12 तारीख को पत्नी का जन्मदिन मनाया था उस दिन भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे दिन दोपहर में भी दोनों के बीच में विवाद और मारपीट हुआ था इसके बाद पत्नी का गला दबा कर हत्या करना बताया। हत्या कर छोटे बच्चे को वहीं छोड़ तथा बेटा रियांश को अपने साथ लेकर घर पर ताला लगाकर आपने गृह ग्राम जाना बताया। 

इस कार्यवाही पर थाना प्रभारी कोतवाली एमबी पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक नागेश तिवारी, शारदा वर्मा, सउनि टंकेश्वर यादव आरक्षक 748 कवल चन्द्रा, 558 कौशल प्रसाद महिलांगे कि सराहनिय भूमिका रही है।देखें वीडियो-

देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/DIgHedWSq3J/?igsh=MW9sN2Q2c3IxeWV0Mg==

Related Articles

Back to top button
Latest