करोड़पति हैं छत्तीसगढ़ के दुर्ग SSP, जानें किन SP के पास है कितनी संपत्ति…..

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

करोड़पति हैं छत्तीसगढ़ के दुर्ग SSP, जानें किन SP के पास है कितनी संपत्ति…..

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में 110 IPS अफसरों संपत्ति का ब्यौरा मांगा था। यह सभी अफसर SP, SSP, DIG, IG, ADG और DGP के पोस्ट पर हैं। जानकारी के अनुसार मंत्रालय को भेजे गए ब्यौरे के मुताबिक प्रदेश के 33 SP में सिर्फ 15 ने जानकारी दी है, जबकि 17 ने नहीं दी। रिकॉर्ड में निल लिखा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक 33 जिलों के पुलिस अधीक्षकों में इस समय दुर्ग SSP जितेंद्र शुक्ला सबसे अमीर हैं। उनके पास करीब 2 करोड़ 10 लाख की संपत्ति है। वहीं GPM एसपी भावना गुप्ता के पास सबसे कम सिर्फ 16 लाख की संपत्ति है। रिकॉर्ड के मुताबिक धमतरी, बिलासपुर और दंतेवाड़ा के एसपी ने अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी है, जबकि 5 जिलों के SP के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। वहीं 10 SP के पास खुद का मकान नहीं है, लेकिन सभी लखपति हैं।

Share This Article