कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के सड़कों पर सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे है। इसी बीच एक और दर्दनाक हादसा हो गया है। करतला ब्लॉक के सकदुक्ला क्षेत्र में एक बाइक में सवार तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना बीते शाम 4 बजे के आस-पास की है। इस घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। वहीं मृतकों और घायल की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। घटना के बारे स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।