गेवरा/सीजी एनएन 24 न्यूज: गेवरा दीपका कोयलांचल आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के पावन पर्व में पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। गेवरा स्टेडियम के सामने स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ रहा। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन को उमड़ पड़े। पारंपरिक विधि-विधान और वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान को रथों पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया।
इस पावन आयोजन में श्री बीरंची दास निदेशक कार्मिक एसईसीएल बिलासपुर और एसईसीएल गेवरा एरिया के महाप्रबंधक एस. के. मोहंती भी शामिल हुए।
सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
गेवरा में रथ यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां किया गया था। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, और सहायता केंद्र लगाए गए, पुलिस बल के साथ-साथ सीआईएसएफ बल को भी तैनात किया गया ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारु रहे।