हरदी बाजार से नेवसा उतरदा मुख्य मार्ग 24 घंटा आवागमन रहा बंद लीलागर नदी में पानी का तेज उफान आने से पुल से 3 फीट ऊपर बहा पानी.देखे पूरी खबर

RAVI RATHORE
2 Min Read

सिजी एन एन 24 न्यूज़ कोरबा :-

हरदी बाजार हरदी बाजार से नेवसा उतरदा बिलासपुर मुख्य मार्ग है जो की हरदी बाजार से गुजरा हुआ लीलागर नदी के बीच पुराना पुल बना हुआ है दो दिन की लगातार बारिश होने से आवागमन बाधित हो गया था रविवार को लगभग 4:00 बजे ग्राम चोढा के आश्रित ग्राम भेलवा डोंगरी निवासी शंकर सिंह गोंड पिता जोहन सिंह उम्र 20 वर्ष ने अपने किसी काम को लेकर हरदी बाजार आया था वापस अपने ग्राम भेलवाडोंगरी जा रहा था इसी बीच ग्राम नेवसा से पहले लीलागर नदी में पानी का तेज उफान आया था जो पुल से लगभग तीन फीट ऊपर पानी का बहाव था युवक ने बाइक पार करने के चक्कर में पुल के बीच पानी में फंस गया अन्य लोगों ने बीच बचाव किया लेकिन बाइक को नहीं बचा सका जो हीरो मोटर साइकिल था नदी में बह गया
इस मार्ग में रोजाना हजारों लोगों का आना जाना होता हैं बिलासपुर सीपत के लिए एक मुख्य मार्ग है साथ ही आस पास गांव के स्कूली बच्चे इस पुल से पार कर स्कूल,कालेज जाते हैं जो दुर्घटना बना रहता है । पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा एक करोड़ों पचहत्तर हजार रुपए की लागत से लीलागर नदी पर पुल का निर्माण 60 मीटर कराया जा रहा है जो की लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक पुल नहीं बन पाया है जो आधा अधूरा पड़ा हुआ है जबकि बारिश होने से पुराना पुल में पानी का बहाव बढ़ जाता है बावजूद ठेकेदार लापरवाही पूर्वक मनमानी ढंग से नया पुल निर्माण में लेट लतीफा किया है जिसके लिए आज राहगीर इस छोटे पुल से पार करने के लिए मजबूर हैं ..

Share This Article