लंगर बंटवाकर मनाया मोहर्रम, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Anil Jatwar
1 Min Read

गेवरा/सीजी एनएन 24 न्यूज: मोहर्रम के अवसर पर आदम सेना सी कमेटी दीपका द्वारा प्रतिवर्ष  की तरह इस वर्ष भी 10वीं मोहरम को लंगर का आयोजन किया गया। यह आयोजन बीते 3 वर्ष से शांत रूप से किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में राहगीरों और आम लोगों को शरबत पिलाया और खिचड़ा खिलाया, शहीदों के बलिदान को याद करते हुए सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इसमे मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष राजा खान और समिति के सदस्य रहमान खान, सोनू खान, इमरान अंसारी, शाहिद, सलमान, इरफान,गुलाम हसान, मुजाहीद ,तवफिक, अफजल, रीआज, सरफराज,शहबाज, असलीम,इरफान,असीम वालीद,अरशद,समिद सद्दाम,राजू,साबिर, अफजल,सोनू ,सलताफ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article