सिजी एन एन 24 न्यूज़ कोरबा :-
जिले के पाली ब्लॉक के सभापति कमलेश कुर्रे एवं सतनामी समाज प्रतिनिधि ने गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधायक एवं अनूसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब के काफीले पर हुए कायराना हमला का कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए कहा की शासन प्रशासन तत्काल जांच करा कर दोशियों को सजा की मांग किया, समाज में आक्रोश,सुरक्षा को लेकर उठे सवाल सतनामी समाज के एक बड़े धार्मिक और राजनीतिक प्रतिनिधि पर इस तरह का हमला न केवल निंदनीय है।
बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। समाज के कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है। इस हमले में न केवल एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक सौहार्द को भी चुनौती दिया है। पुलिस और प्रशासन पर अब यह जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर, कड़ी से कड़ी सजा दें।

