नई ड्रेस पाकर खुश हुए बच्चे, पार्षद सुजीत सिंह ने किया गणवेश वितरण।

Anil Jatwar
1 Min Read

दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष स्कूली बच्चों को गणवेश प्रदान किया जाता है इसी दौरान वार्ड क्रमांक 09 दीपका के पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सुजीत सिंह द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दीपका के कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को गणवेश वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक ने पार्षद सुजीत सिंह का आभार व्यक्त किया और विद्यालय की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिस पर पार्षद द्वारा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
नए गणवेश प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा थी। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी साहू संकुल शैक्षिक समन्वयक भवदीप कुमार दुबे, माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती कुसुम गौतम, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अजय कुमार पटेल, शिक्षिका श्रीमती बिना सिंह एवं श्रीमती सविता कंवर सहित अधिक संख्या मे बच्चें उपस्थित रहे।

Share This Article