धनतेरस 2025: धनतेरस पर करें ये आसान उपाय, बरसेगा धन, दूर होंगी परेशानियां

3 Min Read

धनतेरस 2025:  धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन न केवल खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, बल्कि कुछ प्राचीन उपाय और मान्यताएं भी इससे जुड़ी हैं, जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धनवृद्धि के योग बनते हैं। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन न केवल खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, बल्कि कुछ प्राचीन उपाय और मान्यताएं भी इससे जुड़ी हैं, जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धनवृद्धि के योग बनते हैं।

इस खास मौके पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं धनतेरस से जुड़ी कुछ अचूक मान्यताएं और उपाय, जो आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

धनतेरस पर छिपकली दिखना है शुभ संकेत 

मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन आपको छिपकली दिख जाए, तो यह साल भर आर्थिक समृद्धि का संकेत है।

यह संकेत करता है कि आपके जीवन से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

इस दिन जरूर खरीदें लाल मूंठ वाली झाड़ू

झाड़ू को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना जाता है।

धनतेरस पर लाल मूंठ वाली झाड़ू खरीदना शुभ होता है और यह माता लक्ष्मी को घर आमंत्रित करने जैसा माना जाता है।

धनवृद्धि के लिए अशोक की जड़ का उपाय 

अशोक के पेड़ की थोड़ी सी जड़ लें और उसे अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखें।

इससे धन में वृद्धि होती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

भगवान शिव की कृपा के लिए करें यह उपाय 

धनतेरस से भाई दूज तक प्रतिदिन शिवलिंग पर जल, बेलपत्र आदि अर्पित करें।

यह उपाय भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का माध्यम है, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

शुभ मुहूर्त में दीपदान है अत्यंत फलदायी 

शाम को यमराज के नाम का एक दीपक जरूर जलाएं।

दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार पर अनाज के ढेर पर दीपक रखें और परिवार की अकाल मृत्यु से रक्षा की कामना करें।

धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये काम

किसी की निंदा न करें, यह लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।

नकारात्मक बातें और वाद-विवाद से बचें, इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।

Share This Article