रेलवे NTPC भर्ती 2025:- 12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, इस तारीख से पहले करें आवेदन, यहां जानें पूरी डिटेल्स….

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

RRB NTPC UG 2025 भर्ती:   रेलवे ने ग्रेजुएट के बाद अब अंडर ग्रेजुएट एनटीपीसी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती में 3,000 से अधिक पद उपलब्ध हैं, जो खासतौर पर 12वीं पास लड़के और लड़कियों के लिए हैं। ऐसे में जो युवा रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस भर्ती का विज्ञापन CEN No. 07/2025 (Non Technical Popular Category – Under Graduate) के नाम से जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 27 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत जिन पदों पर नियुक्तियां होंगी, उनमें ट्रैफिक असिस्टेंट, कमर्शियल क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, और ट्रेन क्लर्क शामिल हैं।

योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹25,500 रुपये तक का बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा रेलवे द्वारा दिए जाने वाले अन्य भत्ते (Allowance) भी लागू होंगे।
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को दो चरणों की लिखित परीक्षा (CBT-1 और CBT-2) देनी होगी। इन दोनों परीक्षाओं में सफल होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा।

टाइपिंग स्किल: अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए
इंग्लिश: 30 शब्द प्रति मिनट
हिंदी: 25 शब्द प्रति मिनट

जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया

1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
2. पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगिन करें और मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
3. शैक्षिक योग्यता, उम्र, श्रेणी और पता संबंधित विवरण भरें।
4. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
5. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. फॉर्म को फाइनल सब्मिट करें।
7. भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

Share This Article