तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

2 Min Read

तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

जगदलपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   शहर के कालीपुर इलाके में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए सीधे तालाब में जा गिरा। वाहन में सवार छह युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान भावेश नागे, शेखर नागे और मनीष नेवर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे थी। तेज गति के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सभी युवक क्रिकेट मैच खेलने के बाद लौट रहे थे और उन्होंने शराब का सेवन भी किया था।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। उनकी मदद से दो घायलों को बाहर निकाला गया, वहीं सूचना मिलने पर परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस के अनुसार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य युवक सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और शराब सेवन को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Share This Article