बस स्टॉप के पास मून बिरयानी सेंटर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

1 Min Read

कोरबा :– सीजी एन एन 24 / शहर के बस स्टॉप के पास स्थित मून बिरयानी सेंटर में देर रात करीब 12 बजे के आस पासअचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना रखील रवि के द्वारा वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान को फोन के माध्यम से दी गई, जिसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे।


मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि राखिल  रवि, आजो जॉन्स, मनोज थॉमस सहित मोहल्ले के कई स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हुए थे। दुकान में चिकन बिरयानी का संचालन किया जाता है।


घटना की जानकारी दुकान संचालक नीरा सिंह को दी गई, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर रखे तीन भरे हुए गैस सिलेंडरों को स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।



घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल  मानिकपुर  पुलिस भी पहुंची। दुकान के ठीक बगल में ट्रांसफार्मर स्थित था, लेकिन स्थानीय लोगों ने समय रहते पावर सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच

Share This Article