इस जिले में H5N1 बर्ड फ्लू का अलर्ट, प्रशासन ने पोल्ट्री गतिविधियों पर लगाया प्रतिबंध

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

इस जिले में H5N1 बर्ड फ्लू का अलर्ट, प्रशासन ने पोल्ट्री गतिविधियों पर लगाया प्रतिबंध

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  शहर में H5N1 यानी बर्ड फ्लू के मामलों के सामने आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संक्रमण की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तत्काल कड़े कदम उठाए और प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन में बांट दिया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशों के अनुसार रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को 1 किलोमीटर के इन्फेक्टेड जोन में शामिल किया गया है, जबकि आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने उठाए ये कदम

  • इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन में सभी पोल्ट्री गतिविधियों पर रोक
  • मुर्गी और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध
  • पोल्ट्री उत्पादों के परिवहन और भंडारण पर रोक
  • पोल्ट्री दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश
  • डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाओं पर रोक
  • शहर में कई स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित कर वाहनों की सघन जांच

सख्त कार्रवाई का अलर्ट:-

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को लगातार निरीक्षण करने और स्थिति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

H5N1 बर्ड फ्लू क्या है?

H5N1 बर्ड फ्लू एक खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से पक्षियों में फैलता है। संक्रमण संक्रमित पक्षियों के संपर्क से फैल सकता है और पोल्ट्री फार्म व खुले बाजार इसके लिए संवेदनशील हैं। समय रहते नियंत्रण न किया गया तो यह तेजी से फैल सकता है, इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सख्त कदम उठाए हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जाए और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत सूचना दें।

Share This Article