ट्रेलर साइड लगाने की बात पर भड़का ड्राइवर, RKTC कंपनी कैंप में सुपरवाइजर को पीटा

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

ट्रेलर साइड लगाने की बात पर भड़का ड्राइवर, RKTC कंपनी कैंप में सुपरवाइजर को पीटा

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा के डीडी रोड स्थित RKTC Company कैंप में दोपहर मारपीट की बड़ी घटना सामने आई। कंपनी के सुपरवाइजर राजा पांडे पर ट्रेलर ड्राइवर और उसके दो साथियों ने बेसबॉल बैट, लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कंपनी में कार्यरत ड्राइवर सोनू साहू को सुपरवाइजर राजा पांडे ने ट्रेलर गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ड्राइवर ने अपने दो दोस्तों को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर सुपरवाइजर की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि बेसबॉल बैट से हमला करने के साथ ही लात-घूंसों से भी मारपीट की गई, जिससे राजा पांडे घायल हो गए। घटना के दौरान कैंप में मौजूद अन्य कर्मचारी बीच-बचाव करते रहे लेकिन आरोपी नहीं माने।

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस की कोतवाली टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को थाने ले गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article