कोरबा में किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा:  किन्नर समाज के लिए लंबे समय से सामाजिक सरोकारों के साथ सक्रिय रहीं मालती किन्नर का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं मालती किन्नर ने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही किन्नर समाज सहित शहर के सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मालती किन्नर किन्नर समाज की अध्यक्ष के रूप में समाज के लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती थीं। सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के साथ समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए उनकी आवाज लगातार मुखर रही।

उनके निधन की जानकारी मिलते ही समाज के सदस्य, परिचित और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शोक व्यक्त करने पहुंचे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मालती किन्नर के निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

मालती किन्नर के निधन से किन्नर समाज ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया, जो सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लगातार सक्रिय रहा।

Share This Article