स्वतंत्रता दिवस पर DKM Education Center ने लॉन्च की वेबसाइट, तीन नए प्रोफेशनल कोर्स की भी शुरुआत

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DKM Education Center, बिलासपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल पहल करते हुए अपने विद्यार्थियों के समक्ष संस्थान की नई वेबसाइट का अनूठे अंदाज में लॉन्च किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं संस्थान के सदस्य मौजूद रहे।


वेबसाइट लॉन्चिंग को खास और यादगार बनाने के लिए DKM Education Center ने एक अभिनव तरीका अपनाया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों के मोबाइल फोन पर वेबसाइट का लिंक एक साथ भेजा गया और सभी विद्यार्थियों ने एक ही समय पर लिंक को ओपन कर वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस डिजिटल लॉन्चिंग को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


संस्थान के अनुसार नई वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संस्थान की जानकारी, विभिन्न पाठ्यक्रमों, ऑनलाइन सुविधाओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस पर तीन नए कोर्स की भी शुरुआत
वेबसाइट लॉन्चिंग के साथ DKM Education Center ने विद्यार्थियों के भविष्य और रोजगारपरक कौशल को ध्यान में रखते हुए तीन नए प्रोफेशनल कोर्स भी लॉन्च किए।

  1. Professional Event Management Course
    इस कोर्स में विद्यार्थियों को Event Planning, Promotion & Marketing, Venue Management, Budgeting & Cost Control, Team Management और Event Execution जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाएंगी।
  2. Python Programming Professional Course
    तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किए गए इस कोर्स में Python Basics, Data Structures & Algorithms, Database Connectivity, Web Development, Data Analysis & Visualization तथा Projects & Assignments जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
  3. Digital Literacy for Women
    महिलाओं को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष Digital Literacy for Women कोर्स शुरू किया गया है। इसमें WhatsApp, Video Call, UPI Payment, Online Forms, Email, Google Maps और Online Safety जैसी रोजमर्रा में उपयोगी डिजिटल सुविधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    DKM Education Center के इस कदम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को आधुनिक तकनीक और रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है। संस्थान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “शिक्षा के साथ डिजिटल आत्मनिर्भरता” की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संस्थान की Chairperson Shimpy Mam, Director Harseet Singh, Center Head Richa Chawala, Center Manager Disha Sagar सहित शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। DKM Education Center की यह डिजिटल पहल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा, तकनीक और आत्मनिर्भरता के संगम के रूप में चर्चा का विषय रही।

Share This Article